पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Facebook Will Die Out Like The Bubonic Plague

शोधकर्ताओं ने किया दावा, 2017 तक खत्म हो जाएगा फेसबुक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। सोशल मीडिया के सबसे चर्चित हिस्से फेसबुक का उपयोग ऐसे खत्म हो जाएगा जैसे कोई बीमारी खत्म हो जाती है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने दावा किया है फेसबुक का उपयोग करने वालों की संख्या 2017 तक 80 फीसदी कम हो जाएगी।
प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के दो डॉक्टरेट शोधकर्ताओं ने ऑनलाइन पेपर्स में यह दावा किया है। ये शोधकर्ता हैं जॉन कैनरेला और जोशुआ स्पैकलर। इन्होंने माइस्पेस के उत्थान और पतन पर शोध किया है।
इन्होंने कहा, इतिहास के सबसे बड़े ऑनलाइन सोशल नेटवर्क फेसबुक का बहुत बड़ा पतन होने वाला है।
उन्होंने लिखा है कि जिस तरह मौत से पहले बीमारी संक्रमित होकर तेजी से फैलती है वैसे ही इस नेटवर्क पर विचार तेजी से फैल रहे हैं। उनका शोध कहता है कि फेसबुक का शेयर भाव इस हफ्ते 58.51 डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंचा है लेकिन 2012 के बाद से डाटा उपयोग के मामले में नीचे गिरा है। इसके और तेजी से घटने की संभावना है। 2014 के अंत तक यह 20 प्रतिशत सिकुड़ जाएगा।
इनके अनुसार 2015 से 2017 के बीच फेसबुक इसे उपयोग करने वालों का 80 प्रतिशत गवां देगा। लेकिन फिलहाल इसके चढ़ते शेयर भावों से इसके 29 वर्षीय मालिक जकरबर्ग की निजी संपत्ति19 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।