पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेसबुक पर अब खुद ब खुद फोटो में मौजूद चेहरों को टैग कर देगा

यूजर्स की प्राइवेसी पर खतरा, अब न चाहने पर भी फेसबुक टैग कर देगा हर फोटो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। फेसबुक पर टैगिंग से परेशान लोगों के लिए एक बुरी खबर है। अब आपकी मर्जी हो या न हो फेसबुक आपको खुद ब खुद उन फोटो में टैग करेगा, जिसमें आप मौजूद हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डीपफेस तकनीक के तहत फेसबुक आपका फोटो पहचान कर आपको उसमें टैग कर देगा। फेसबुक द्वारा उठाए जा रहे इस कदम को लाइक और कमेंट के जरिए ज्यादा आय जुटाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इससे यूजर्स की प्राइवेसी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

ऐसे होगी टैगिंग
फेसबुक ने फेस-रिकग्निशन एलगोरिदम बनाया है, जो अपलोड की जाने वाली पिक्चर्स में से चेहरों को पहचानेगा और फिर उन्हें टैग करना शुरू कर देगा। यह सारी प्रक्रिया ऑटोमैटिक होगी और यूजर चाहकर भी इसे रोक नहीं सकेगा। कई बार फेसबुक यूजर्स अपनी कुछ तस्वीरों और एल्बम्स को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होगा। हालांकि, फेसबुक आपको टैग करने का नोटिफिकेशन जरूर देगा।
इजराइली कंपनी का किया है अधिग्रहण
फेसबुक ने हाल ही में एक इजराइली कंपनी फेस डॉट कॉम का अधिग्रहण किया है। यह कंपनी फेस रिकग्निशन तकनीक से संबंधित सॉफ्टवेयर बनाती है। फेसबुक अब इसी तकनीक की मदद से अपने यूजर्स की प्रोफाइल में पड़ी तस्वीरों की टैगिंग के लिए उपयोग करने जा रहा है।