पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fake Brand Created In China International News In Hindi

दुनिया के मशहूर ब्रांड के डुप्लीकेट बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं चीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(चीन द्वारा बनाया गया एडिडास ब्रांड का डुप्लिकेट)
इंटरनेशनल डेस्क। चीन हमेशा से मशहूर सामानों, सेवाओं और ब्रांडस के डुप्लिकेट बनाने के लिए मशहूर है। या यूं कहें कि उन्हीं के जैसे मिलते हुए नकली सामान बनाने के लिए। इसके समझाने के लिए चीनी भाषा में शानझाइ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, जो चीनियों की इस आदत को बयां करता है। यहां एडिडास, नाइकी के सामान से लेकर प्यूमा और रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामानों के डुप्लिकेट आसानी से मिल जाएंगे।
इतना ही नहीं, चीन सामानों के साथ एप्पल और केएफसी जैसे स्टोर से लेकर थीम पार्क तक के प्रतिरूप खड़ा करने में भी पीछे नहीं है। चीन के लोगों के लिए ये कोई शर्मिंदगी की बात नहीं है, बल्कि वो तो पश्चिमी ब्रांड के जैसे डुप्लिकेट सामान को लेकर गर्व महसूस करते हैं। उनका मानना है कि अगर कोई सामान दिखने में ब्रांडेड जैसा ही है और उसमें खासियत ब्रांड से ज्यादा होने के साथ वो आधी कीमत पर मिल रहा है, तो उसे लेने में कोई बुराई नहीं।
इन प्रोडक्ट की पैकिंग से लेकर नाम तक सब कुछ हूबहू ब्रांड की ही तरह बनाए जाते हैं। हालांकि, चीन का ये तरीका उन कंपनियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है, जो चीन में एक बड़े बाजार की तलाश में हैं। हर ब्रांड की नकल पहले से मौजूद होने के चलते उनके लिए खुद को स्थापित करना मुश्किल हो गया है।
आगे देखिए, चीनियों द्वारा बनाए गए मशहूर ब्रांड्स के डुप्लिकेट...