ग्रास। दक्षिणी फ्रांस में ग्रास की एक कोर्ट ने 20 साल पहले जन्म के समय अदला-बदली हुए बच्चों के मामले में सुनवाई करते हुए मंगलवार को दोनों पीड़ितों को चार-चार लाख यूरो हर्जाना देने का निर्देश दिया है। यह हर्जाना उस निजी अस्पताल को देना होगा, जहां इन बच्चों का जन्म हुआ था।
कोर्ट ने इस गड़बड़ी के लिए अस्पताल को जिम्मेदार ठहराते हुए बच्चों के मां-बाप को तीन-तीन लाख यूरो और उनके सभी भाई-बहनों को 60-60 हजार यूरो का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जन्म के 10 साल बाद वर्ष 2004 में इन दोनों लड़कियों में से एक के मां-बाप को डीएनए टेस्ट के बाद पता चला कि यह उनकी बेटी नहीं है।
जन्म के समय दोनों लड़कियां पीलिया की बीमारी से ग्रसित थी और दोनों को एक ही इनक्यूबरेटर में रखा गया था। यहां से इन बच्चों की अदला-बदली हो गई। इस मामले में पीड़ित परिवार ने 120 लाख यूरो हर्जाना मांगा था।