पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सेकंड में एक अरब तस्वीरें खींच सकेगा दुनिया का सबसे तेज 2 डी कैमरा

दुनिया का सबसे तेज 2-डी कैमरा, एक सेकंड में खींचेगा सौ अरब तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। शोधकर्ताओं ने दुनिया का पहला 2-डी कैमरा विकसित किया है जो एक सेकंड में सौ अरब तस्वीरें खींच सकता है। अल्ट्राफास्ट इमेजिंग तकनीक के क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मौजूदा इमेजिंग तकनीक से एक सेकंड में एक करोड़ तस्वीरें ही खींची जा सकती हैं।
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने लेजर से खींची गई चार तस्वीरों से एक फिल्म तैयार करने के लिए कंप्रेस्ड अल्ट्राफास्ट फोटोग्राफी (सीयूपी) तकनीक का इस्तेमाल किया। यह शोध जर्नल नेचर में प्रकाशित हुआ है। बायो मेडिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर लिहोंग वांग ने कहा, "इस कैमरे को उपकरणों की एक श्रृंखला के रूप में तैयार किया गया है।"