लंदन। अगर इस नई खोज पर अमल हुआ तो दुनियाभर में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बदल जाएगी। ब्रिटेन और फ्रांस के वैज्ञानिकों ने ऐसी ब्रॉडबैंड सेवा विकसित कर ली है जिससे एक सेकंड में 44 हाई डेफिनिशन फिल्म भेजी जा सकती है। इस ब्रॉडबैंड की रफ्तार है 1.4 टेराबाइट्स/सेकंड।
भारत में अभी ब्रॉडबैंड की औसत रफ्तार 10.6 एमबीपीएस है। यानी नया ब्रॉडबैंड इससे 18,350 गुना अधिक तेज है। यह उपलब्धि इसलिए भी उपयोगी है क्योंकी कंपनियां मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही नया इंटरनेट सेवा मुहैया करा सकती है। ब्रिटिश टेलीकॉम और फ्रांस की नेटवर्किंग कंपनी अल्काटेल ल्यूसेंट के वैज्ञानिकों ने नया ब्रॉडबैंड विकसित किया है। इससे रफ्तार 1.4 टेराबाइट्स/सेकंड है। यानी 1,83,501 एमबीपीएस।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।