पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Father Killed chopped His Daughter In China

स्कूल में खराब परफॉर्मेंस से नाराज पिता ने की बेटी की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग। पढ़ाई में खराब प्रदर्शन करने की वजह से एक पिता ने अपनी 12 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने अपनी बेटी के शव के टुकड़े-टुकड़े करके उन्हें पब्लिक बाथरूम में फेंक दिया।
घटना वेनझोऊ शहर की है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, स्कूल में बच्ची का प्रदर्शन खराब था, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने उसकी हत्या कर दी।
स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "पड़ोसियों से बातचीत में मालूम चला कि आरोपी को अपनी बेटी की मौत का दुख नहीं है। वो काफी खुश था।"
पुलिस के मुताबिक, पत्नी के दबाव में उसने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दुखी होने के बजाय वो काफी गुस्से में था, जिससे पुलिस को उसपर संदेह हुआ।
हत्या के तीन दिन बाद एक मेंटेनेंस कर्मचारी ने बताया कि उसे एक सरकारी टॉयलेट में कटा हुआ हाथ मिला है। जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ।