फाइल फोटो: एमवी महारलिका-2
मनीला। मध्य फिलीपींस में शनिवार एक नौका में तकनीकी खराबी आने के कारण उसमें सवार 84 लोग और चालक दल के सदस्य डूब गए, जिनमें से 63 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और 21 लोग अभी तक लापता हैं।
तटरक्षक प्रवक्ता कमांडर एर्माड बेलियो ने बताया कि दक्षिणी लेयते प्रांत के नजदीक एक नौका के डूब जाने के कारण उसमें बैठे 84 लोग डूब गए। उन्होंने बताया कि तुरंत प्रयास करने के कारण 63 लोगों को बचा लिया गया और लापता हुए 21 लोगों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कमांडर बेलियो ने बताया कि तेज हवाओं के कारण शनिवार रात करीब नौ बजे एमवी महारलिका-2 को खाली कराने के आदेश दे दिए गए थे। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को खोजने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उनके हताहत होने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।