(सिडनी में एप्पल स्टोर के बाहर फोन दिखाता डेव राहिमी)
सिडनी। एप्पल के नए फोन
आईफोन 6 का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। अमेरिकी नागरिक डेव राहिमी को पहला आईफोन 6 बेचा गया। डेव और उनकी गर्लफ्रेंड जास्मीन जुआन, हजारों मील की यात्रा करके सिडनी पहुंचे और आईफोन खरीदा। हालांकि, उन्होंने कैलिफोर्निया में भी इसके लिए बुकिंग करवाई थी।
'कल्ट ऑफ मैक' वेबसाइट के अनुसार, फोन खरीदने के लिए दोनों अलग-अलग लाइनों में लगे थे।
9News के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित एप्पल स्टोर से आईफोन 6 खरीदने वाले पहले कस्टमर का नाम जैक है। फोन खरीदने के बाद एक रिपोर्टर को इंटरव्यू देते समय उन्होंने इसे गिरा भी दिया, हालांकि, फोन को नुकसान नहीं पहुंचा।
दुनियाभर के एप्पल स्टोर्स के बाहर नया
स्मार्टफोन खरीदने के लिए लाइनें लगी हैं। टोक्यो में आईफोन खरीदने के लिए लाइनों में खड़े कस्टमर्स को स्टोर स्टाफ द्वारा कॉफी पिलाते देखा गया।
आईफोन 6 की बिक्री शुरू होने के साथ दुनियाभर के एप्पल स्टोर्स के बाहर खरीददारों की भारी भीड़ जमा है। कई लोग, हफ्तों पहले से स्टोर के बाहर टेंट-कुर्सियां लगाकर बैठे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, आईफोन 6 स्टोर्स के बाहर की कुछ तस्वीरें।