पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • First Female Uae Pilot To Bomb On Isis International News In Hindi

PICS: ISIS पर हवाई हमले करने वाली ये हैं अमीरात की पहली महिला पायलट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: F-16 फाइटर प्लेन की कॉकपिट में बैठीं मेजर मरियम अल मंसूरी।
इंटरनेशनल डेस्क। आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) पर अमेरिका के बाद अब अरब देशों (संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, कतर और बहरीन) ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सीरिया में सुन्नी लड़ाकों के गढ़ पर हवाई हमले जारी हैं। तस्वीर में आप अमीरात की मरियम को देख रहे हैं। उन्होंने बीते हफ्ते आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले का नेतृत्व किया था।
कौन हैं मरियम?
35 वर्षीय मेजर मरियम अल मंसूरी संयुक्त अरब अमीरात की पहली महिला पायलट हैं। उन्होंने बीते हफ्ते लड़ाकू विमान F-16 से इस्लामिक स्टेट पर बमबारी की थी। मरियम का जन्म अबु धाबी में हुआ है। वह अपने माता-पिता की आठ संतान में से एक हैं। उन्होंने स्थानीय पत्रिका डेरा अल वतन को बताया कि वे इस करियर का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं।
हमेशा से थी लड़ाकू पायलट बनने की चाहत
अमीरात की मरियम हमेशा एक लड़ाकू पायलट बनने का सपना देखती थीं। उन्होंने कहा कि ग्रैजुएशन के बाद वह चाहती थीं कि आकाश की बुलंदियों को छुएं। आठ भाई-बहनों में मरियम के अलावा दो और देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी बहन आयशा अल मंसूरी एक क्वालिफाइड A320 फर्स्ट ऑफिसर हैं, जबकि भाई अलि अल मंसूरी अबु धाबी पुलिस डिपार्टमेंट में हेलिकॉप्टर पायलट हैं।
मिला सर्वोच्च सम्मान
अंग्रेजी वेबसाइट एनवाय डेली न्यूज के मुताबिक, मरियम इसी साल मई महीने में सर्वोच्च पुरस्कार 'प्राइड ऑफ द अमीरात मेडल' से सम्मानित की गई थीं। उन्हें ये सम्मान दुबई के शासक व उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद के हाथों मिला।
यहां ली तालीम
मरियम ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वे यूएई यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। अबु धाबी के अंग्रेजी समाचार पत्र द नेशनल के मुताबिक, उन्होंने 2007 में जाएद एयर कॉलेज से ग्रैजुएशन की डिग्री ली है। वे एक कुशल पायलट हैं और F-16 ब्लॉक 60 एयरक्राफ्ट के साथ काम कर रही हैं।
अमेरिका में यूएई के राजदूत यूसुफ अल ओतैबा ने मरियम के नेतृत्व में हुए हवाई हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "मैं आधिकारिक तौर पर पुष्टि करता हूं कि सोमवार रात किए गए हवाई हमले एक महिला के नेतृत्व में किए गए थे।" उन्होंने कहा, "मरियम एक उच्च श्रेणी की लड़ाकू पायलट हैं।"
आगे देखें संबंधित तस्वीरें...