पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाकिस्तानी पुलिस का दावा, कराची से पकड़े अलकायदा इंडिया के 5 आतंकी

पाकिस्तान में पकड़े गए अलकायदा इंडिया के 5 आतंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटोः पकड़े गए अल कायदा इंडिया के 5 आतंकी।)
इस्लामाबाद. पाकिस्तान पुलिस का दावा है कि उसने हाल ही में बने आतंकी संगठन अल कायदा इंडिया (AQIS) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी बीते सितंबर में पाकिस्तानी डॉकयार्ड पर आतंकवादी हमले में शामिल रहे हैं। इस हमले में नेवी का एक कर्मचारी और दो आतंकी मारे गए थे।

पाकिस्तानी वेबसाइट 'डॉन ऑनलाइन' के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने आतंकवादियों को कराची में एक छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया। संदिग्ध आतंकवादियों के कब्जे से 10 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, दो राइफल, तीन पिस्टल और कुछ गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान कारी शाहिद उस्मान, असद खान, फवाद खान, शाहिद अंसारी और उस्मान के तौर पर हुई है।
कब हुआ 'अल कायदा इंडिया' का गठन?
अल कायदा ने इसी साल 20 सितंबर को 'Al-Qaeda in Indian Sub-Continent' (AQIS) नाम से भारत में नई ब्रांच खोली। इसे ऑपरेट करने के लिए अल कायदा ने पाकिस्तानी मूल के शख्स अलीम उमर को कमान सौंपी है। वेबसाइट प्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 13 फीसदी मुसलमान हैं।
क्या है मकसद?
अल कायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी ने 3 सितंबर को वीडियो जारी कर भारत में नई ब्रांच खोलने की धमकी दी थी। 55 मिनट के इस वीडियो में जवाहिरी को यह कहते दिखाया गया था कि नई ब्रांच इस्लामी राज को बढ़ावा देगी और भारतीय उपमहाद्वीप में जिहाद का झंडा बुलंद करेगी। तब प्रधानमंत्री मोदी ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में कहा था, "संगठन भारतीय मुसलमानों को बरगलाने के अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा।"
आगे पढ़ें, अल कायदा इंडिया गठन के बाद आतंकियों ने पाकिस्तानी डॉकयार्ड पर किया था हमला...