पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Five Indian Americans Who Was At Madison Square Garden Modi Us Visit

मोदी को सुनने के लिए मैडिसन स्केवयर में मौजूद थे ये 5 भारतीय-अमेरिकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(File Photo - तुलसी गैबर्ड)
न्यूयार्क। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वेयर में दिए गए भाषण से केवल अनिवासी भारतीय ही खुश नहीं हुए, बल्कि वहां मौजूद 50 अमरीकी सांसदों को भी इसने हैरत में डाल दिया।
इस कार्यक्रम में 20 हजार दर्शकों के बीच करीब 50 अमेरिकी सांसद भी मौजूद थे, जिनमें चक शूमर, जो डोनली, जिम मैकडोरमेट, सैंडफोर्ड बिशप, कैरोलीन मैलोरी और शीला जैक्सन प्रमुख थे। इसके अलावा कार्यक्रम में डैनी डेविस, पीट सैनचेज, जो क्राली, जिम हाइम्स, सिंथिया लुमिस और भारतीय मूल की सांसद निकी हैली भी मोदी को सुनने आई थीं।
इन अमेरिकी सांसदों का कहना था कि उन्होंने आज तक किसी भी भारतीय नेता को इतने उत्साह के साथ भाषण देते नहीं देखा। उनके कहे जा रहे एक एक वाक्य से दर्शकों में बिजली सी कौंध रही थी। हालांकि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा जो पहले कहा सुना नहीं गया हो, लेकिन बात को कहने का उनका अंदाज वाकई निराला था।
आगे जानते हैं, उन पांच भारतीय-अमेरिकियों को, जो मैडिसन स्क्वेयर में थे मौजूद
तुलसी गैबर्ड
तुलसी गैबर्ड, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की पहली हिंदू सदस्य हैं। जातीय आधार पर वो भारतीय नहीं, बल्कि अमेरिकी समोआ से हैं। अपनी मां से उन्हें हिंदू संस्कार मिले। तुलसी ने भागवत गीता से अपने पद की शपथ ली थी। उन्होंने, मोदी को भी भागवत गीता उपहार में दी। तुलसी, हवाई से डेमोक्रेट हैं और डेमोक्रेटिक नेशनल कमिटी की वाइस चेयरपर्सन हैं।
आगे जानिए, नीना दावुलुरी, हरी श्रीनिवासन, निक्की हैले और एमी बेरा के बारे में।