पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिका के अटलांटा प्रांत में हुई फायरिंग हमलावर समेत पांच लोगों की मौत

अमेरिका के अटलांटा में फायरिंग में हमलावर समेत पांच लोगों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। अमेरिका के अटलांटा प्रांत में फायरिंग की घटना सामने आई हैं, जिसमें हमलावर समेत पांच लोग मारे गए हैं। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अटलांटा प्रांत में डगलस विले उपनगर के विलोट्री सर्किल इलाके में एक बंदूकधारी ने कुछ लोगों पर फायरिंग की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मृतकों के शवों को बरामद कर लिया। घटनास्थल पर पुलिस को हमलावर भी घायल हालत में पड़ा मिला। हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि हमलावर ने घटना के बाद खुद को गोली मार ली।
(फाइल फोटो)