पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेपाल के पूर्व पीएम सुशील कोइराला का निधन, मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काठमांडू. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला का मंगलवार को निधन हो गया। वह 77 साल के थे। उनके पीएम अतुल कोइराला के मुताबिक, वह फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। निधन की खबर मिलते ही नेपाली कांग्रेस के कई नेता उनके पर आवास पहुंचे। प्लेन हाइजैक मामले में काट चुके हैं तीन साल की सजा...

- नेपाली कांग्रेस ने फिलहाल पार्टी की आम सभा की बैठक के पहले किसी भी चुनावी प्रक्रिया को स्थगित कर दी है।
- कोइराला 10 फरवरी 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। वह बांके संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे।
- चितवन संसदीय क्षेत्र से वह दूसरी बार 19 नवंबर 2013 में जीतकर आए थे।
- कोइराला प्लेन हाइजैक में शामिल होने के मामले में भारतीय जेल में तीन साल की सजा काट चुके हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "नेपाली कांग्रेस ने अपना एक बड़ा नेता खो दिया। उन्होंने दशकों तक नेपाल की सेवा की। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है।"
आगे की स्लाइड्स में देखें, PHOTOS..
खबरें और भी हैं...