पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीन में भ्रष्टाचार के मामले में एक अधिकारी को उम्रकैद की सजा

चीन में योजना आयोग के पूर्व उप प्रमुख को उम्रकैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग। चीन की एक कोर्ट ने राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग (एनडीआरसी) के पूर्व उप प्रमुख ल्यू टिनान को भ्रष्टाचार के एक मामले में बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।
एनडीआरसी के शीर्ष अधिकारी का यह पद मंत्रीस्तर के बराबर का होता है। 2012 में शी जिनपिंग के सत्ता संभालने के बाद ल्यू मंत्रीस्तर के पहले अधिकारी थे, जिन पर भ्रष्टाचार का मामला चलाया गया था।
गौरतलब है कि चीन में दशकों बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कई उच्चस्तर के अधिकारियों को सजा सुनाई गई हैं।