पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिका में एक स्कूल के पास फायरिंग में दो लड़कियां और दो लड़के घायल

अमेरिका में एक स्कूल के पास हुई फायरिंग, घटना में चार लोग जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पोर्टलैंड के रोजमेरी हाईस्कूल के पास जांच करती पुलिस जहां गोलीबारी की घटना हुई है।
पोर्टलैंड। अमेरिका में ओरेगन प्रांत के पोर्टलैंड में एक हाईस्कूल के पास फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें दो लड़कियां और दो लड़के घायल हो गए। पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि रोजमेरी एंडर्सन हाईस्कूल के बाहर दो लड़के और दो लड़कियां जख्मी हालत में पड़े मिले। इन चारों को गोली लगी थी। पुलिस ने चारों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि घायल लड़की और लड़के स्कूल के छात्र हैं या नहीं।
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है। लीजेसी एमेनुएल मेडिकल सेंटर के मेडिकल ऑफिसर ने गोलीबारी में घायल लड़की और लड़कों के अस्पताल लाए जाने की पुष्टि की है, लेकिन उनकी हालत के बारे में किसी तरह की जानकारी से इनकार किया है। हालांकि इनमें से एक लड़की को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसके पैर में गोली हल्का सा छूकर निकल गई थी।
दूसरी तरफ एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गोलीबारी में एक लड़की को सीने में गोली लगी है जबकि एक लड़के को पीछे से गोली मारी गई है। अखबार के मुताबिक दूसरे लड़के-लड़की के बारे में तात्कालिक रूप से कोई सूचना नहीं मिली है।
आगे देखिए तस्वीरें।