पेरिस. फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और उनकी पत्नी वेलेरी ट्रिअरवेलर रविवार को एक-दूसरे से अलग हो गए है। इस बात की पुष्टि फ्रांस की मीडिया ने की है। वहीं राष्ट्रपति ओलांद के एक करीबी ने भी बताया कि 59 साल के ओलांद और वेलेरी के बीच सात साल से चला आ रहा संबंध अब खत्म हो गया है। ओलांद अब तक दो शादियां कर चुके हैं और अब दोनों से अलग भी हो गए हैं। ओलांद चार बच्चों के पिता भी हैं।
यह रहा अलग होने का कारण
ओलांद का कथित रूप से अभिनेत्री जूली गाएत के साथ संबंध की चर्चा आती रही है। बताया जाता है कि जूली के कारण ओलांद और वेलेरी के बीच दूरियां पैदा हो गई थीं। वहीं वेलेरी रविवार से भारत की धर्म यात्रा पर रवाना हो रही हैं जबकि ओलांद इसके खिलाफ हैं।
वेलेरी की भारत यात्रा से नाराज थे ओलांद
वेलेरी एक धर्मार्थ कार्यक्रम के लिए आज भारत आ रही हैं। फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, ओलांद चाहते हैं कि उनके कथित प्रेम संबंधों का मामला सुलझने तक वे कहीं न जाएं।
आगे पढ़ें: कौन हैं जूली गाएत
(फाइल फोटो: फ्रांस्वा ओलांद और वेलेरी ट्रिअरवेलर )