(ब्रिटेन में पासिंग आउट परेड के दौरान जब प्रिंस चार्ल्स के सामने ही बेहोश हो गया एक जवान।)
इंटरनेशनल डेस्क। भारत के दौरे पर आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को पारंपरिक स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान का प्रतीक होता है। औपचारिक तौर पर अतिथि के स्वागत के लिए या किसी खास कार्यक्रम में इसकी व्यवस्था की जाती है। हालांकि, कई बार ऐसे मौके भी आए, जब सम्मान देने का ये तरीका हंसी का विषय बन गया।
पिछले साल यूक्रेन में राष्ट्रपति यानुकोविच की सरकार के वक्त अजरबैजान के राष्ट्रपति दौरे पर आए। इस मौके पर उनके सम्मान के लिए पहुंचे गार्ड की टोपी गिर गई और वो उसे संभालने में लग गया। इस वाकए पर मुश्किल से ही दोनों राष्ट्रपति अपनी हंसी रोक पाए। कुछ ऐसा ही वाकया पाकिस्तान पुलिस के साथ हुआ, जब गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान जवान गलत दिशाओं में मुड़ गए और बाद में एक-दूसरे को सीख देने लगे।
गार्ड ऑफ ऑनर के मौके पर जाने-अनजाने हुए छोटे-छोटे हादसों ने कभी हंसाया तो कभी चिंता भी बढ़ा दी। 1987 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब श्रीलंका दौरे पर गए थे, तो वहां गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान श्रीलंका नेवी के जवान ने राइफल बट से उन पर हमला कर दिया था। आगे हम गार्ड ऑफ ऑनर देने के वक्त हुए ऐसे ही हादसों की तस्वीरें और वीडियो दिखाने जा रहे हैं।
आगे तस्वीरों और वीडियों में देखिए, गार्ड ऑफ ऑनर देने के वक्त जब हुए अजीबोगरीब हादसे...