पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थाईलैंड की भावी महारानी का इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकाक। थाईलैंड के युवराज वजीरालोंगकोर्ण की पत्नी श्रीरश्मि ने शाही पदों और पदवियों से इस्तीफा दे दिया है और थाई नरेश भूमिबल अतुल्यतेज ने उसे मंजूर कर लिया है। थाईलैंड उन गिने-चुने देशों में है जहां राजघराने के किसी सदस्य के खिलाफ टिप्पणी करना दंडनीय अपराध है। दोषी को 15 साल तक की जेल हो सकती है। श्रीरश्मि के इस इस्तीफे की जानकारी राजघराने से जारी बयान में दी गई है और शाही गजट में छपी है।
कुछ दिन पहले युवराज ने सरकार को लिखा था कि श्रीरश्मि के घरवालों की शाही पदवियां छीन ली जाएं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। जांच के बाद ये सही पाए गए थे। श्रीरश्मि राजगद्दी के वारिस युवराज वजीरालोंगकोर्ण की तीसरी पत्नी हैं। दोनों का विवाह 2001 में हुआ था। उनकe एक बेटा है। अब वजीरालोंगकोर्ण के महाराजा बनने पर श्रीरश्मि देश की महारानी नहीं बन सकेंगी।
दूसरी पत्नी को भी ऐसे ही जाना पड़ा था
वजीरालोंगकोर्ण की दूसरी पत्नी को भी इसी तरह राजघराने से हटना पड़ा था। उन्हें 18 साल पहले जबरन निर्वासन में जाना पड़ा था। वर्तमान थाई नरेश अतुल्यतेज 1946 से राजगद्दी पर हैं। उन्हें देश में भगवान के रूप में माना जाता है। देश में सेना भी तख्ता पलटती है तो नया शासक नरेश का आशीर्वाद लेने के बाद ही सत्ता चलाता है।