पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलबामा में समलैंगिक विवाह को मान्यता

अलबामा में समलैंगिक विवाह का कानूनी मान्यता, दर्जनों जोड़ों ने की शादी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बर्मिंघम। अलबामा में बड़ी संख्या में समलैंगिक जोड़ों ने शादी की। गौरतलब है कि इससे पहले कल दिन में सुप्रीम कोर्ट ने अलबामा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी थी। समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला अलबामा 37वां प्रांत बन चुका है।
अमेरिका के रिपब्लिकन एटार्नी जनरल ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने पर फिलहाल रोक लगाने के लिए अपनी दलील दी थी। उन्होंने कहा था कि पहले फैसला हो जाने दिया जाए कि कहीं समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध अमेरिकी संविधान का उल्लंघन तो नहीं है।
उधर बर्मिंघम में दर्जनों समलैंगिक जोडों ने कोर्टहाउस और उससे जुडे पार्क में शादी की। इस दौरान वहां बडी संख्या में समलैंगिक विवाह समर्थक मौजूद थे। जबकि विरोधी लोग हाथों में बाइबिल और क्रॉस लिए खड़े थे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कोर्ट के फैसले के बाद शादी करने वाले जोड़ों की तस्वीरें।