पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबर्लिन. अमेरिका औद्योगिक घरानों की जासूसी भी करा रहा है। एडवर्ड स्नोडन ने एक इंटरव्यू में यह राज उजागर किया। मॉस्को से हॉगकांग होते हुए रूस भागने के बाद स्नोडन का यह पहला टीवी इंटरव्यू है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका उन्हें मरवा भी सकता है। स्नोडन को रूस में अस्थाई शरण मिली हुई है। मॉस्को के एक होटल में उन्होंने जर्मनी के एआरडी चैनल से छह घंटे तक बातचीत की।
इसका करीब 40 मिनट का प्रसारण किया है। स्नोडन ने कहा, 'मैं अब भी जिंदा हूं। चैन से सोता हूं क्योंकि मैंने जो किया, वही सही था। लेकिन कुछ अधिकारियों ने मुझसे कहा है कि अगर मैं सुपर मार्केट में निकला तो वे मेरी खोपड़ी में गोली मारने या जहर देने में नहीं हिचकेंगे'।
उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक ही नहीं है कि एनएसए ने औद्योगिक स्तर पर जासूसी की। अगर सीमेंस की कोई जानकारी एनएसए को अमेरिका के हित में लगती तो उसकी पूरी जासूसी होती थी। भले उसका राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई संबंध हो या न हो। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जर्मन उद्योगों की भी जासूसी करवाई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.