(लिओन कोन्नोली की टी-शर्ट पर अबेई ने कुछ इस तरह अपनी तस्वीरें और संदेश छपवा दिया है।)
लंदन। दूसरी लड़कियों को दूर रखने के लिए एक लड़के के साथ उसकी गर्लफ्रेंड ने जो किया वैसा पहले शायद ही किसी ने किया हो। इस लड़के की गर्लफ्रेंड का किया हुआ काम जितना आश्चर्यजनक है, उतना उसे शर्मिंदा करने वाला भी है। युवक की गर्लफ्रेंड ने एक टीशर्ट पर फोटोज और एक मैसेज लिखा है, जिससे हर लड़की युवक से दूर चली जाती है।
गर्लफ्रेंड की इस अजीबोगरीब सजा का शिकार हुआ ये शख्स यूके का रहने वाला 24 वर्षीय लिओन कोन्नोली है।
संदेश भी लिखा
अबेई अपने ब्वॉयफ्रेंड को हर पार्टी में यहीं टीशर्ट पहनने के बाद ही जाने देती है। अबेई को लगता है कि इसे पहनने के बाद कोई दूसरी लड़की कोन्नोली की तरफ देखेगी तक नहीं। इस टी-शर्ट पर अबेई और कोन्नोली की एक साथ खींची हुईं फोटोज प्रिंट की हुई है। इस पर साफ-साफ लिखा हुआ है कि "मैं मेरी गर्लफ्रेंड अबेई से प्यार करता हूं और दूसरी लड़कियों से नफरत, इसलिए कृपया मुझ से दूर रहें।' इसे देखते ही लड़कियां लिओन से दूर भाग जाती हैं।
एक ही टीशर्ट पहनता है
कोन्नोली की अबेई नाम की लड़की से दोस्ती है और दोनों कई सालों से एक साथ रहते हैं। इनके अब बच्चे भी हो चुके हैं। कोन्नोली पिछले छह साल से अगर किसी पार्टी में जाता है तो एक ही टी-शर्ट पहन कर जाता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, लिओन कोन्नोली और अबेई की तस्वीरें। (Image Source - Facebook)