(चीन में गूगल का पूर्व मुख्यालय)
बीजिंग। चीन में गूगल ने अपने ऑफिस बंद कर दिए हैं। पिछले काफी समय से चीन में बढ़ते हुए साइबर हमलों को देखते हुए इंटरनेट सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए। इससे सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल को वहां अपना बिजनेस चलाने में कठिनाई महसूस हुई और उसने अपना कारोबार बंद करने का निर्णय ले लिया।
चीन द्वारा सुरक्षा कारणों के चलते विभिन्न इंटरनेट सुविधाओं पर जिस तरह से रोक लगाई जा रही है, उसके बाद गूगल कंपनी के अन्य ग्राहकों के लिए भी इस देश में व्यापार करना असंभव हो गया था। केवल अमेरिका की गूगल कंपनी ही नहीं, बल्कि कोरिया की दो इंस्टेंट मैसेजिंग एप्स "लाइन' और "काकाओ टॉक' पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।
फिलहाल चीनी अधिकारियों द्वारा गूगल की कुछ वेबसाइट्स को सीमित समय के लिए ही खोला जाता है। महीने में एक बार इन साइट्स को घंटों के लिए भी खोला जाता है।
यूजर्स को होगी दिक्कत
चीन में ये कदम सोशल नेटवर्किंग साइट्स
फेसबुक और
ट्विटर पर नियंत्रण रखने और देश के बाहर जाने-आने वाले इंटरनेट ट्रैफिक पर कंट्रोल करने के लिए किया गया है। सूचना के अनुसार यह कहा जा रहा है कि यदि आप चीन में किसी सर्च इंजन पर किसी भी विषय पर कुछ खोज रहे हैं तो आपको दिक्कत होगी। इसका कारण है चीनी सरकार द्वारा इंटरनेट पर कितनी ही अन्य भाषाओं की वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाना। गूगल के अपना बिजनेस बंद करने से चीन के यूजर्स को भी दिक्कत होगी।
आगे पढ़िए: इंटरनेट पर बढ़ रही अश्लीलता के खिलाफ चीन की सख्ती का क्या हुआ असर।