पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Google Driver Less Car Road Test Starts In 4 Month

न स्टीयरिंग, न ब्रेक, सिर्फ एक बटन से चलेगी गूगल की ये ड्राइवरलेस कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गूगल की ड्राइवरलेस कार)
इंटरनेशनल डेस्क। जिस इनोवशन की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है गूगल की ड्राइवरलेस कार। यह कार अभी लोगों तक नहीं पहुंची है, लेकिन ड्राइवरलेस कार चलाने की अनुमति अमेरिका के चार राज्यों ने अभी से दे दी है। इस साल के आखिर तक करीब 200 प्रोटोटाइप कारें सड़क पर जाएंगी, जहां इसकी वास्तविक परिस्थितियों में टेस्टिंग होगी।
600 फीट का दायरा थ्रीडी में बनाकर ढूंढती है रास्ता
  • सेंसर, जो 360 डिग्री घूमकर 600 फीट तक की थ्रीडी इमेज तैयार करता है।
  • रडार और वीडियो कैमरा। वाहनों की स्पीड और सिग्नल बताते हैं।
  • व्हील सेंसर, कार के घुमाव और लोकेशन बताता है।
  • पावरफुल प्रोसेसर, जो कार की गतिविधि को मॉनीटर करता है।
  • वाइडस्क्रीन, जो ग्लास की न होकर प्लास्टिक की बनी है।
  • सॉफ्ट फोम से बनी फ्रंट बॉडी, कोई टकराए तो उसे चोट न लगे।
आगे जानिए: गूगल की इस नई कार की बाकी खासियत और कीमत के बारे में।