सेन फ्रांसिस्को. वेब सर्च इंजन
गूगल इन्कॉर्प पर शुक्रवार को इंटरनेट ईमेल सेवा जीमेल कुछ समय के लिए बाधित हुई। इंटरनेट ईमेल सेवा का दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते है। इसके बाधित होने से इन लोगों को इस सेवा से कुछ समय के लिए वंचित रहना पड़ा। गूगल ने कहा कि लगभग एक घंटे के बाद जीमेल पर आई समस्या को हल कर लिया गया है और सेवा फिर से बहाल कर दी थी।
इस सेवा के बाधित होने से भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में लाखों लोग प्रभावित हुए। हालांकि कंपनी ने इस समस्या के बारे में कुछ विस्तार से नहीं बताया है। कंपनी ने अपने एप्प स्टेटस डेशबोर्ड ऑनलाइन पर कहा कि हम जीमेल के संबंध रिपोर्टो की जांच कर रहे है। हम जल्द ही इस बारे में और सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे।