पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रीन पीस के कार्यकर्ताओं ने हमिंगबर्ड की तस्वीर का इस्तेमाल किया

पेरू की प्राचीन नजासा लाइन पर बैनर बनाने पर ग्रीन पीस ने माफी मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीमा। ग्रीन पीस पब्लिसिटी बैनर में पेरू की प्राचीन नजासा लाइन का इस्तेमाल करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। दुनिया के 200 देशों में पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्था ग्रीन पीस के कार्यकर्ताओं ने हमिंगबर्ड की तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए अपने कैम्पेन के लिए किया था।
इस पर ग्रीन पीस ने नैतिक अपराध के लिए माफी मांगी। बता दें कि पेरू के रेगिस्तान में हमिंगबर्ड की आकृति करीब 1500 साल पुरानी है। यह यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज साइट में शामिल हैं। ग्रीन पीस इस बैनर के माध्यम से पेरू की राजधानी लीमा में होने वाली बैठक में संयुक्त राष्ट्र वार्ताकारों पर दबाव बनाना चाहता था। पेरू सरकार ने कहा है कि वह इसके जिम्मेदार कार्यकताओं के खिलाफ केस चलाएंगे।
पेरू के दक्षिण में धरती पर 1500 साल से मौजूद प्राचीन जानवरों, बंदरों और हेमिंगबर्ड के चित्रण को नजासा लाइन कहते हैं। साइट का बड़ी सावधानी से दौरा करना पड़ता है। मंत्री और राष्ट्रपति को विशेष अनुमति और खास जूते पहनकर जाने की इजाजत होती है। हफ्ते पहले सात देशों के 20 ग्रीन पीस के कार्यकर्ताओं ने इस साइट के नजदीक बैनर लहराए थे।