अक्सर देखा गया है कि अपराध करने वाले अपराधी के साथ कई लोगों को सजा मिलती हैं। यह उसके परिवार वाले दोस्त यार कोई भी हो सकते हैं। जो सजा पाने वाले की जुदाई में खुद भी सजा ही भुगतते हैं। अल सल्वाडोर लोपेंगों जेल में करीब 1700 महिला कैदी हैं। यहां करीब तीन सौ महिला कैदियों को उनके बच्चों के साथ रखने की इजाजत दी गई है।
यह बच्चे पांच साल होने तक अपनी मां के साथ रहेंगे। इसके बाद इन्हें रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा। जेल प्रशासन महिला अपराधियों को सुधारने के लिए कई तरह की मुहिम चला रहा है। जिससे वह रिहा होने के बाद समाज का हिस्सा बन सकें। एक संगठन एलाबामा पेरिस को पिछले साल महिला जेल का निरीक्षण करने और कैदियों से मिलने की इजाजत दी गई थी। उन्होंने वहां के बड़े दर्दनाक हालातों को चित्रण किया था।
संगठन के सेंट डोमिनिक पेरिस ने बताया कि वहां जगह के हिसाब से कैदियों को संख्या ज्यादा है। इसके अलावा सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 125 बच्चे वहां अपनी मांओ के साथ पल रहे हैं। यह उन बच्चों के लिए बिल्कुल भी ठीक वातावरण नहीं हैं। (अंदर की स्लाइड में देखें जेल के अंदर पलते हुए बच्चे)