पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Guatemala Graves Body Exhumed International News In Hindi

जमीन की लीज खत्म हो गई तो मुर्दों को कब्र से बेइज्जत करके निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कब्र से शव निकालता कर्मचारी)
ग्वाटेमाला सिटी। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के एक कब्रिस्तान में इन दिनों बड़ा ही विचित्र माहौल है। यहां चिरनिद्रा में सोए हुए मुर्दों को एक बार फिर जगाया जा रहा है। दरअसल, कब्रिस्तान इन दिनों जमीन की कमी से जूझ रहा है। यहां नए मुर्दों के लिए जमीन नहीं मिल रही है। इसलिए उन परिवारों के पूर्वजों की कब्रें तोड़ने और ममी बन चुके शवों को निकालने का काम जारी है, जिन्होंने जमीन की लीज के पैसे चुकाना बंद कर दिए हैं। वहीं, कइयों की लीज भी रद्द हो चुकी है।
हथौड़े से तोड़ रहे हैं समाधियां
कब्रिस्तान के कर्मचारी हथौड़े से कब्र तोड़ रहे हैं। शवों को निकाल कर प्लास्टिक बैग में डाला जा रहा है और उन पर नाम, लिंग, समाधि का कोड और तारीख का लेबल चिपकाया जा रहा है। कब्रिस्तान में जहां-तहां शवों की हडि्डयां, खोपड़ियां बिखरी पड़ी हैं। वहीं, कई शव तो बेहतर परिस्थितियों के रहने के कारण ममी बन चुके हैं। इन्हें जरा भी नुकसान नहीं पहुंचा। ऐसे शव ऊपर के तहखाने में थे, जहां तक सूरज की रोशनी आसानी से पहुंचती थी।
कई परिवार अपने पूर्वजों के शवों को लेने नहीं आए तो उनके बैग को तीस मीटर गहरी सामूहिक कब्र में सुरक्षित रख दिया गया है। अगले दो महीने में यहां करीब दो हजार से ज्यादा शिशुओं की कब्र को भी तोड़ा जाएगा।
आगे देखें, कब्रिस्तान में बेरहमी से तोड़ी जा रही हैं समाधियां...