पेरिस. फ्रांस के मार्सेय शहर में बंदूकधारियों ने पुलिस पर फायरिंग की है। सभी बंदूकधारी हुडेड जैकेट (एक खास तरह की जैकेट जिसमें सिर और कान ढंकने के लिए टोपी जैकेट में पीछे की तरफ से जुड़ी रहती है) पहने हुए थे। उनके सिर और कान ढंके हुए थाे। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर फायरिंग हुई है, वहीं फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुअल वेल्स सोमवार को दौरा करने वाले थे। गोलीबारी में किसी के घायल होने या मरने की खबर नहीं है।
मार्सेय शहर के पुलिस प्रमुख पियरे मैरी बॉर्नीक्वेल ने बताया कि फायरिंग की जानकारी मिलते ही 40 पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है। स्थानीय न्यूज वेबसाइट ले फिगारो ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी बॉर्नीक्वेल के हवाले से लिखा, 'कुछ लोगों ने कैलेशनिकोव राइफल से पुलिस वाहनों पर फायरिंग की।