त्रिपोली। लीबिया के सैन्य कमांडर वनीस अबू खमादा के बेटे का कल बेनगाजी में अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। सूत्रों के मुताबिक लीबिया के स्पेशल फोर्स के कमांडर का बेटा अली अबू खमादा जब गार युनूस यूनिविर्सिटी से लौट रहा था तब ही उसका अपहरण कर लिया गया।
सेना के सूत्रों ने बताया कि अपहरण के बाद सेना के जवानों से हेलीकाप्टर से अपहरणकर्ताओं का पीछा किया था लेकिन अभी तक अली को रिहा नहीं कराया जा सका है।
सेना के मुताबिक अली का अपहरण सेना द्वारा गिरफ्तार किए गए विद्रोहियों को रिहा कराने की साजिश की कड़ी है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।