पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hafiz Saeed Is A Pakistan Citizen And Free To Roam

हाफिज सईद, पाकिस्तान में कहीं भी आने-जाने के लिए आजाद: अब्दुल बासित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: राजस्थान से सटे पाकिस्तान के सिंध सूबे के गांव में कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद।
नई दिल्ली. भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा है कि मुंबई पर हुए 26/11 के हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान में अब कोई मुकदमा नहीं चल रहा है। पाकिस्तानी उच्चायुक्त के मुताबिक पाकिस्तान की अदालतों ने सईद को बरी कर दिया है। बासित ने यह भी कहा है कि सईद पाकिस्तानी नागरिक है और इसलिए वह अपने देश में कहीं भी आने-जाने के लिए आजाद है। इसमें किसी को कोई मुश्किल नहीं होनी चाहिए।

पाकिस्तान के हाई कमिश्नर बासित ने वाणिज्य एवं उद्योग संगठन 'एसोचैम' द्वारा भारत-पाकिस्तान आर्थिक विकास पर आयोजित एक परिचर्चा के दौरान भारत के मोस्ट वॉन्टेड (वांछित आतंकवादियों) की सूची में शामिल सईद से जुड़े सवाल के जवाब में यह खुलासा किया। बासित से भारत की जमीन के नजदीक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाफिज के देखे जाने को लेकर सवाल पूछा गया था। हालांकि, इससे पहले उन्होंने इस सवाल को टालने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने जवाब दिया। हालांकि, उनका जवाब चीन से घुसपैठ की आ रही लगातार खबरों के बीच भारत के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है।
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि उन्हें ऐसे किसी कार्यक्रम की जानकारी नहीं है जिसके तहत उनके देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएन जनरल असेंबली) के दौरान कोई मुलाकात हो सकती है। नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बासित ने कहा कि इस समय मेरी जानकारी में ऐसा कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर पाकिस्तान अपना रवैया सुधारे तो बातचीत की जा सकती है। उनसे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी कहा था कि कूटनीति में बातचीत के दरवाजे हमेशा के लिए बंद नहीं होते हैं। भारत के इन दो बड़े नेताओं के बयानों के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मोदी और शरीफ के बीच अमेरिका में इस महीने मुलाकात हो सकती है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, भारत दे चुका है सईद के खिलाफ सुबूत, पाकिस्तान करता रहा है इनकार...