पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैती के प्रधानमंत्री लामोथे इस्तीफा देने के लिए तैयार

हैती के राष्ट्रपति बोले, प्रधानमंत्री लामोथे इस्तीफा देने के लिए तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोर्ट एउ प्रिंस। हैती के राष्ट्रपति मिशेल मार्टेली ने शुक्रवार की रात कहा कि प्रधानमंत्री लाउरेंट लामोथे इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। वह यह त्याग करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने लामोथे की कड़ी मेहनत की प्रशंसा भी की। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ने राजनीतिक विवाद के समाधान के लिए नियुक्त विशेष आयोग की सिफारिशों को मान लिया है। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद से चुनाव कराए जाने का रास्ता रुका हुआ था।
मार्टेली ने राष्ट्रपति भवन से राष्ट्र को दिए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगने की घोषणा की। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये सिफारिशें कब लागू की जाएंगी या प्रधानमंत्री कब शपथ लेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मित्र और व्यावसायिक साझीदार मार्टेली और प्रधानमंत्री के बीच करीबी गठबंधन समाप्त हो सकता है।