(बांए से दाएं- प्रीमियर के दौरान अभिनेत्री फेलिसिटी जोन्स, जेन वाइल्ड, अभिनेता एडी रेडमेइन और वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग।)
लंदन. विश्व विख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग बुधवार को अपनी पहली पत्नी जेन वाइल्ड से मिले। स्टीफन हॉकिंग खुद पर बनी फिल्म - द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग के प्रीमियर पर लिसेस्टर स्क्वायर पहुंचे थे। फिल्म में स्टीफन और जेन के 30 साल के रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव, तलाक और वापस मिलने की कहानी दिखाई गई है।
अभी बतौर लैंग्वेज प्रोफेसर काम कर रही जेन ने तलाक से पहले कहा था कि फिजिक्स ही उनके पति की रखैल है। वे सिर्फ उसी से प्यार करते हैं। दोनों की शादी 1965 में हुई थी। तलाक 1995 में। लेकिन 2006 में दोनों फिर एकदूसरे के करीब आ गए, तब हॉकिंग की दूसरी पत्नी इलेनी मैसन ने उन्हें तलाक दे दिया।