पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • He Dirty Beaches In China International News In Hindi

गंदगी के मामले में भारतीयों से अव्वल चीनी, तस्वीरों में देखें समुद्री किनारों की हालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: देखा जा सकता है कि लोग मौज मस्ती के बाद अपने बेकार सामानों को छोड़ जाते हैं। )
 
इंटरनेशनल डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी जिनिपंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत अहमदाबाद से की है। दोनों देशों ने रिश्ते बेहतर करने की बात दोहराई।  चीन के ग्वांगडोंग प्रांत और गुजरात और ग्वांगझाउ शहर और अहमदाबाद के बीच समझौते करके भारत में निवेश का माहौल बनाने की कोशिश की है। इससे राज्य और शहर के विकास को बल मिलेगा। गौरतलब है कि तीन दशकों के आर्थिक सुधारों के बावजूद आज भी चीन विकासशील देश है। भले ही वह तेजी से तरक्की कर रहा हो, लेकिन उसकी स्थिति कमोबेश भारत जैसी ही है। आगे बढ़ने के लिए दोनों देशों को एक दूसरे की जरूरत है। 
 
चीनी मीडिया पर सेंसरशिप होने के कारण वहां से कई खबरें मुश्किल से ही सामने आती हैं। वहां का मीडिया कभी भी गरीबी, भूखमरी और गंदगी से जुड़ी नकारात्म छवि बनाने वाली तस्वीरें और खबरें सामने नहीं लाता है। लेकिन बीते साल चीनी मीडिया में भारत के प्राचीन शहर वाराणसी और गंगा नदी की गंदगी को लेकर तस्वीरें प्रकाशित कर भारत की नकारात्मक छवि गढ़ने की कोशिश थी। चीनी मीडिया ने बताया था कि भारतीय लोगों के मन में आस्था के केंद्र माने जाने वाले शहर और पवित्र नदी के लिए कितनी इज्जत है। इसके उलट चीनी मीडिया अपने यहां होने वाली इस तरह की घटनाओं को सेंसर करता है।
 
आपको चीन के समुद्री किनरों की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं, जहां चीनियों ने गंदगी का अंबार लगा रखा है। इन पर्यटक स्थलों की इतनी बुरी हालत कर रखी है कि बाहरी व्यक्ति के लिए यहां घूमना नामुमकिन है।