पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपेशावर. पाकिस्तान के बन्नू जिले के खैबर पख्तून में एक साथ पैदा हुए 6 बच्चों में से 2 की संक्रमण के चलते मौत हो गई। महिला ने पिछले हफ्ते चार लड़कियों और 2 लड़कों को जन्म दिया था। डॉक्टरों का कहना है कि शुक्रवार को जन्म के बाद ये बच्चे पूरी तरह स्वस्थ थे।
बच्चों के पिता अब्दुर रहमान वजीर ने कहा,”6 बच्चों के जन्म के बाद हमने जश्न मनाने की फैसला किया था लेकिन खुदा ने 2 बच्चों को हमसे छीन लिया।” रहमान ने कहा कि बाकी 4 बच्चे स्वस्थ हैं।
गौरतलब है, पिछले शुक्रवार को महिला सामान्य जांच के लिए अस्पताल गई थी तभी उसे प्रसव दर्द शुरू हो गया। अस्पताल में उसने 6 बच्चों को जन्म दिया था। बाद में उसे संयुक्त मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में बच्चों का वजन कम था जिसके चलते उन्हें इन्क्यूबेटर में रखा गया था
डॉक्टरों का कहना है कि हम लगातार बच्चों और मां की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। मां स्वस्थ है लेकिन दो बच्चों की मौत से उसे काफी दुख पहुंचा है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.