पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Heavy Snow Fall Slams Several Part Of South America

दक्षिण अमेरिका फिर बर्फबारी की चपेट में, कई इलाकों में 10 इंच तक जमी बर्फ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जॉर्जिया। दक्षिण अमेरिका एक बार फिर भारी बर्फबारी की चपेट में है। बुधवार को आसामान्य बर्फबारी के चलते हुए सड़क हादसे में छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, वहीं स्कूल में फंसे बच्चों को रात वहीं गुजारनी पड़ी। 24 घंटे से अंदर 2 इंच तक जमी बर्फ ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से बाधित कर दिया। खराब मौसम के चलते सैकड़ों उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।

खराब मौसम का असर टेक्सास से लेकर जार्जिया और केरोलिनास तक दिखा। दिन में रोशनी भी फीकी रहने की वजह से यातायात प्रभावित रहा और लोग 24 घंटे से ज्यादा वक्त तक गाड़ियों में फंसे रहे। नेशनल गार्ड के जरिए लोगों को खाना, पानी और गैस पहुंचाई गई। साथ ही, उन लोगों को उनके घर भी पहुंचाया गया, जो भारी बर्फबारी के चलते सड़कों पर फंसे थे।
बर्फबारी के चलते सड़कों पर करीब 3 इंच तक बर्फ जम गई है, जो दक्षिण शहरों अटलांटा और बर्मिंघम के हालात बिगाड़ने के लिए काफी है। अपने घर जल्दी पहुंचने की कोशिश में लगे हज़ारों कर्मचारियों को निराशा ही हाथ लगी।
बर्फबारी के चलते कई जगहों पर सड़क हादसे के मामले में भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से 5 लोगों की मौत अलबामा में हुई है। वहीं, मंगलवार को मिसीसिप्पी में एक मोबाइल घर में आग लगने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई थी।
इधर, वर्जीनिया के समुद्री तट पर 10 इंच के करीब बर्फ जम गई। उत्तरी कैरोलीना में 8 इंच तक बर्फ जमने की बात सामने आई है, जबकि दक्षिण कैरोलीना 4 इंच तक बर्फ जम गई। बर्फबारी के चलते लूसियाना में हाईवे बंद पड़े हैं।
अटलांटा में अतंरराज्यीय मार्गों पर हज़ारों की संख्या में गाड़ियां जाम से चलते फंसी रहीं। रोज़ाना सफर करने वाले कुछ लोगों ने अपने सेलफोन के जरिए मदद मांगी, जबकि कुछ लोगों अपनी कारों में ही बैठे रहे। कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही घर के लिए निकल गए।
अटलांटा में फुल्टन काउंटी स्कूलों के अधीक्षक ने बताया कि उनके जिले में स्कूली बच्चों से भरी 90 बसें रातभर सड़कों पर ही फंसी रही। वहीं, कैंप के लिए निकले करीब 9 हज़ार बच्चों को चर्च और फायर स्टेशन पर आसरा लेना पड़ा।
अलबामा गर्वनर रॉबर्ट बेन्टली के दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव का काम जारी है। हेलिकॉप्टर के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।