पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झील पर चलते इंसान का वीडियो वायरल

लगा जैसे झील पर चल रहा हो इंसान, इंटरनेट पर VIDEO हुआ वायरल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: तात्रस माउनटेन के सामने की झील पर चलते हुए हाइकर तोमस

इंटरनेशनल डेस्क। इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख लग रहा है मानो इंसान पानी पर चल रहा है। दरअसल, जिस साफ पानी की झील पर व्यक्ति चल रहा होता है, वह ठंड से जमी हुई है। यूट्यूब पर ये वीडियो सोमवार को अपलोड किया गया था, जिसे अब तक पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ये वीडियो स्लोवाकिया के ऐडवेंचरर तोमस नुनक का है। तोमस पिछले महीने की 30 तारीख को अपने दोस्त के साथ तात्रस माउनटेन की हाइकिंग पर गए हुए थे। तभी उन्हें इस झील पर चलने का मौका मिला। तोमस के मुताबिक, झील बिल्कुल जमी हुई थी। उन्होंने कहा, "पानी क्रिस्टल की तरह साफ था। झील पर चलना किसी रोमांच से कम नहीं था।"
आगे देखें, संबंधित तस्वीर और अंतिम स्लाइड में वायरल वीडियो...