पाकिस्तान के पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो इन दिनों देश से बाहर है। यह चौंकाने वाली बात इसलिए भी है कि ऐसे समय में जब देश में चुनाव होने हैं और पार्टी का शीर्ष नेता इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
कहा जा रहा है कि वे सुरक्षा कारणों से देश के चले गए हैं। उन्हें पहले ही चुनाव में लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया जा चुका है। उनकी उम्र मात्र 24 साल है, जबकि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन में उम्मीदवार की उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। वे सितंबर को 25 साल होंगे।
इससे पहले बिलावल अपने पिता और बुआ से नाराज होकर देश छोड़कर चले गए थे। वे युवाओं को प्रभावित करने के मुद्दे को लेकर भी पीपीपी के रुख से काफी खफा थे। बिलवाल ने पिता जरदारी से पार्टी में उनकी भूमिका को लेकर सवाल किए तो उन्हें जवाब मिला कि जब वे राजनीतिक रूप से परिपक्व हो जाएंगे तब उन्हें पूरी जिम्मेदारी दी जाएगी।
इसके बाद बिलावल नाराज होकर दुबई चले गए थे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर वे मतदान करते तो पीपीपी के पक्ष में भी वोट नहीं करते। हैंडसम और मासूम चेहरे के मालिक बिलावल की जिंदगी काफी आराम में बीती हैं। उन्हें काफी रंगीन मिजाज आदमी भी माना जाता है।
अंदर की स्लाइड में देखें बिलावल की कुछ निजी तस्वीरें..