पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hong Kong Kills 20000 Chickens Over Bird Flu Fears

हांगकांग में मीनू से चिकन बाहर, 20 हजार मुर्गियों का कत्ल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांगकांग। लूनर न्यू ईयर के ठीक पहले हांगकांग के होटलों के मीनू से चिकन तथा उससे बनने वाले सभी व्यंजन बाहर हो गए हैं। मंगलवार को ऐसे आदेश जारी किए गए। ऐसा चाइना मेनलैंड से आयात मुर्गियों में एच 7 एन 9 संक्रमण की आशंका के कारण किया गया है। मंगलवार को करीब 20,000 मुर्गियों को कत्ल कर नष्ट कर दिया गया। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
इस माह चीन में खतरनाक एच 7 एन 9 बर्ड फ्लू के संक्रमण के 102 मामले सामने आए। इनमें से 22 की मौत हो गई। शेन जियांग प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहां के सभी प्रमुख चिकन मार्केट बंद कर दिए गए हैं।
चेंग शा वान मार्केट में मंगलवार को मास्क लगाए व प्रोटेक्टिव सूट पहने अधिकारियों ने मरी सैकड़ों मुर्गियों प्लास्टिक बैग्स में भरा। यह क्रम 10 घंटे चला। अब पूरे हांगकांग में 21 दिन में सभी बाजारों को संक्रमण मुक्त किया जाएगा। इससे हांगकांग के चिकन मार्केट को करीब 50 लाख डॉलर का नुकसान हुआ है। सोमवार रात को एक दर्जन बड़े चिकन कारोबारियों ने हांगकांग के नेता ल्यूंग चुन यिंग के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
आगे की स्लाइड्स में प्रोटेक्टिव सूट पहने अधिकारियों को सैकड़ों मुर्गियों को मारते देखा जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।