पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हांगकांग में प्रदर्शनकारी स्थल से हटे

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन की समाप्ति के संकेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांगकांग। हांगकांग में पूर्ण लोकतंत्र की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन खत्म करने के संकेत दे दिए हैं। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को मुख्य प्रदर्शन स्थल खाली कराना शुरू कर दिया।
प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद फाइनेंशियल सेंटर के नजदीक मुख्य प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाना शुरू कर दिया। स्थानीय हाईकोर्ट ने एक बस कंपनी की याचिका पर दो दिन पहले प्रदर्शन स्थल को खाली कराने का निर्देश दिया था।
सरकारी कार्यालयों और सेंट्रल व्यावसायिक इलाके के पास मुख्य प्रदर्शन स्थल अडमिराल्टी से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तड़के ही वहां पहुंच गए। तारों को काटकर प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाए बेरीकेड्स हटाने शुरू कर दिए। इसके अलावा कुछ लोगों ने भी बंबू मचान के बने बेरीकेड्स को हटाना शुरू कर दिया।
लूसी टेंग नाम के 20 वर्षीय एक प्रदर्शकारी छात्र ने बताया, "मैं इस जगह को हमेशा याद रखूंगा जो मेरे लिये मेरे घर जैसा बन गया था। गौरतलब है कि छात्र चीन द्वारा नियंत्रित हांगकांग में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कराए जाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आंदोलन अब तक आमतौर पर शांतपूर्ण रहा है।
वर्ष 1989 में हुए लोकतंत्र समर्थन में हुए प्रदर्शन और बीजिंग के तियानेनमेन स्क्वेयर में खूनी संघर्ष के बाद पूर्ण लोकतंत्र के समर्थन में चल रहा यह प्रदर्शन चीनी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।