सीक्रेट कैमरे में रिकॉर्ड सऊदी अरब की LIFE, सड़कों पर दिखते हैं खौफनाक सीन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल डेस्क. सऊदी अरब के फॉरेन मिनिस्टर ने ईरान को आतंकवाद का दुनिया में सबसे बड़ा स्पॉन्सर बताया है। सऊदी की अपनी खुद की पहचान एक सख्त देश की है। पिछले साल इस देश पर आई एक सीक्रेट डॉक्युमेंट्री में इसकी झलक भी दिखाई दी थी। 'सऊदी अरेबिया अनकवर्ड' नाम की इस डॉक्युमेंटी में यहां होने वाले पब्लिक एग्जीक्यूशन से लेकर क्रेन से लटकी डेड बॉडीज तक असली फोटोज दिखाई गईं थीं। 'चॉप चॉप स्क्वेयर' पर काटे जाते हैं क्रिमिनल्स के सिर...
 
- पब्लिक ब्रॉडकास्ट सर्विस आईटीवी पर सीक्रेट तरीके से फिल्माई गई ये डॉक्युमेंट्री दिखाई गई थी। 
- सऊदी में डेमोक्रेसी एक्टिविस्ट की मदद से छह महीनों तक यहां की घटनाओं को शूट किया गया था। 
- इसमें दिखाया था कि लूटपाट करने वाले पांच क्रिमिनल्स के सिर काटकर उन्हें पब्लिकली क्रेन से लटका दिया जाता है। कई दिनों तक उनकी डेड बॉडीज ऐसे ही लटकी रहती हैं।
- अपनी सौतेली पोती को मारने की दोषी एक महिला का सिर सरेआम काट दिया जाता है। इस दौरान महिला खुद के बचाव में कई बार कहती है कि वो बेगुनाह है।
- डॉक्युमेंट्री में यहां की राजधानी रियाद के 'चॉप चॉप स्क्वेयर' को भी दिखाया गया था। इस जगह का ये नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि यहां सिर काटकर सजा दी जाती है।
- इस डॉक्युमेंट्री में ऑयल रिच कंट्री की बेइंतहा दौलत और गरीबी भी नजर आती है।
 
सख्त सजा के लिए बदनाम है सऊदी
- बता दें कि सऊदी अरब बेहद सख्त कानून के लिए बदनाम है। 
- छोटे से जुर्म पर भी यहां लंबी कैद, कोड़े, पत्थर मारने और सिर काटने जैसी सजा दी जाती है। 
- यहां की रिलीजियस पुलिस सड़कों और शॉपिंग मॉल में पेट्रोलिंग करती है। 
- ईशनिंदा पर पत्थर मारकर या सिर काटकर सजा दी जाती है। चोरी करने पर हाथ काटने की सजा है। - अगर कोई इस्लाम की बेइज्जती करता पाया जाता है तो दस साल की कैद या 1,000 कोड़े की सजा दी जाती है।
 
किसने बनाई थी डॉक्युमेंट्री ?
- इसे इंडिपेंडेंट टेलिविजन प्रोडक्शन कंपनी 'हार्डकैश प्रोडक्शन्स' ने बनाया है। 1992 में डेविड हेनशॉ ने यह कंपनी शुरू की थी। 
- करंट अफेयर्स पर इन्वेस्टिगेटिव फिल्म्स बनाने वाली 'हार्डकैश' को तीन बार एमी अवार्ड और रॉयल टेलिविजन सोसाइटी जनर्लिज्म अवार्ड मिल चुका है।
 
विवादों में रह चुकी है आईटीवी ब्रॉडकास्ट सर्विस
- 35 साल पहले एक सऊदी राजकुमारी और उसके प्रेमी की हत्या पर बनी फिल्म दिखाकर यह ब्रॉडकास्ट चैनल चर्चा में आया था।
- इसके बाद सऊदी में ब्रिटिश एम्बेसडर को निकाल दिया गया था और ट्रेड कॉन्ट्रेक्ट कैंसल कर दिए गए थे। इसके बाद आज तक इसे ब्रिटिश टेलिविजन पर नहीं दिखाया गया।
 
आगे की स्लाइड्स में देखिए, वीडियो से ली गई कुछ फोटोज।
खबरें और भी हैं...