पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिडनी बंधक संकट, शहर में हाई एलर्ट

सिडनी: रेलवे स्टेशन, गलियां बंद, लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मार्टिन प्‍लेस स्थित लिंड्ट चॉकलेट कैफे में सुसाइड बेल्‍ट पहने एक आतंकी ने 40 लोगों को बंधक बना लिया है। इस घटना के बाद सिडनी में क्या हलचल है इसकी जानकारी dainikbhaskar.com पर दी जा रही है। इसे सिडनी पर 26/11 की तरह का ही एक आतंकी हमला माना जा रहा है। उधर, कैफे के बाहर से दिख रहे झंडे के आधार पर जानकारों का मानना है कि इस मुहिम के पीछे इस्लामिक आतंकियों का हाथ हो सकता है।
कैफे के चारों और पुलिस ऑपरेशन चल रहा है, मार्टिन प्लेस में कैफे के आस-पास के पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है और पुलिस, हेलिकॉप्टरों की मदद से पूरी इलाके की निगरानी कर रही है।
टीवी से मिली फुटेज में दिख रहा है कि कैफे की खिड़कियों के पीछे कई लोग नजर आ रहे हैं, दो लोगों ने खिडकियों के कांच पर हाथ सटाकर एक काला झंडा पकड़ा हुआ है जिस पर अरबी में कुछ लिखा हुआ है। झंडे पर अरबी में शहादा मोहम्‍मद लिखा हुआ है, जानकारों के मुताबिक़ इसका मतलब है - 'इस्लाम में विश्वास रखने वाला।
आगे की स्लाइड में पढ़ें. ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के इस्लामिक जानकारों का क्या है कहना...