पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 13 लोगों को बंधक बनाकर कैफे में कैद किया

सिडनी के एक कैफे में 13 लोग बंधक बनाए गए, आतंकी हमले का अंदेशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिडनी. ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी में जिस लिंट चॉकलेट कैफे में आतंकियों ने सोमवार को एक भारतीय सहित कई लोगों को बंधक बना लिया, वह 53 मार्टिन प्लेस में स्थित है। सिडनी के मार्टिन प्लेस इलाके में यह कैफे वर्ष 2000 में शुरू हुआ था। इस स्विस कंपनी के कैफे सौ देशों में चलते हैं। इसका कुल कारोबार 650 अरब रुपए का है और दुनिया भर में 9000 कर्मचारी इसमें काम करते हैं। टेनिस स्टार रोजर फेडरर इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। अकेले ऑस्ट्रेलिया में आठ कैफे हैं। भारत में मुंबई के वरली में भी इसका एक कैफे है।
170 साल पुरानी है कंपनी
इस कैफे को ऑस्ट्रेलिया में ऑपरेशन्स के लिए विक्टोरिया की एक कंपनी ने आठ मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी 41.60 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह कैफे 170 साल पुरानी कंपनी के ब्रांड के तहत चलता है। 1845 में ज्यूरिख में डेविड स्प्रुंगली स्क्वार्ज ने लिंट कंपनी शुरू की थी। 1986 में चॉकलेट बनाने वाली यह कंपनी अमेरिका में अपना पहला आईपीओ भी ला चुकी थी।
सिडनी का सबसे बड़ा बिजनेस हब है मार्टिन प्‍लेस
मार्टिन प्लेस सिडनी का सबसे बड़ा बिजनेस हब है। यहां से अमेरिकी दूतावास एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। रेलवे स्टेशन भी नजदीक है। सिडनी ओपेरा हाउस डेढ़ किलोमीटर दूर है। टाउन हॉल भी पास है। क्रिसमस में नौ दिन बाकी हैं। इस वजह से लिंट चॉकलेट कैफे मेंं हलचल ज्यादा थी। यह भी एक वजह हो सकती है कि आतंकी ने इस कैफे को निशाना बनाया।
आगे पढ़ें - सिडनी हमला: झंडा देख कर क्‍यों जबात-अल-नुसरा पर जाता है हमले का शक, पढ़ें...