पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • How Can One Picture Changes A Life Of A Photographer

देखिए, इस एक तस्वीर ने कैसे बदल दी एक इंसान की जिंदगी?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये तस्वीर कई मायनों में खास है। इस तस्वीर के जरिए दुनिया ने टोक्यो को एक नए अंदाज़ में देखा, तो इस तस्वीर ने ही एक आम वेंडिग फोटोग्राफर को एक लैंडस्केप फोटोग्राफर का दर्जा दिला दिया। आमतौर पर शादियों में जोड़ों की तस्वीरें खींचने वाले विल्ट के फोटोग्राफर केविन मुलीन्स आजकल अपनी उस कामयाबी का जश्न मना रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। 2,142 फिट की ऊंचाई से ली गई टोक्यो की अद्भुत तस्वीरों के लिए केविन को लैंडस्केप फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया है।
केविन अपनी तस्वीरों के जरिए 'द सोसाइटीज़' की वार्षिक प्रतियोगिता द लैंडस्केप फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवॉर्ड में दाखिल हुए और ईनाम की दौड़ में शामिल हज़ारों लोगों को मात दे दी। अपनी तस्वीरों के जरिए केविन ने साबित कर दिया कि वो शादियों के साथ शहरों की फोटो लेने में भी किसी से पीछे नहीं हैं।
केविन ने बताया कि वो एक सोशल फोटोग्राफर थे, जो शादियों में तस्वीरें खींचता है और पोट्रेट बनाता है। लेकिन उन्होंने सोचा कि उन्हें भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी में लगभग 13 हज़ार प्रतियोगी थे और जब उन्हें पता चला कि उन्होंने आखिरी 6-7 लोगों को हरा दिया तो वो बहुत खुश हुए।
केविन ने कहा कि उन्हें अंदाज़ा भी नहीं था कि वो जीत सकते हैं इसलिए ये जीत उनके लिए हैरान करने वाली थी। प्रतियोगिता में केविन ने ट्रॉफी जीती और काफी महंगे उपकरण भी। 'द सोसाइटीज़' यूके में फोटोग्राफरों की एक व्यावसायिक संस्था है।
आगे देखिए: अवॉर्ड जीतने वाले फोटोग्राफर केविन मुलीन्स की तस्वीर।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।