पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hundreds Feared Dead As Boat Sinks Off Libya

माल्टा में दो नावों के डूबने से 400 शरणार्थियों की मौत की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैल्लेटा। दक्षिण यूरोप के माल्टा के पास भूमध्य सागर में कल दो नावों के पलटने से कम से कम 400 शरणार्थियों के मारे जाने की आशंका है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बीते शुक्रवार को एक मालवाहक पोत पर सवार लोगों ने दो लोगों को भूमध्यसागर में डूबते देखा। उन्होंने उन दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद अलर्ट जारी किया गया और कल बचाव कार्य के दौरान सात और लोगों को निकाला गया।
इनमें से तीन लोगों ने बताया कि वे फिलीस्तीन के नागरिक हैं और मिस्र जा रहे थे। उन्होंने बताया कि माल्टा से 480 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में दो नाव समुद्र में डूब गई हैं और वे भी इन्हीं पर सवार थे। बड़ी नाव पर कम से कम 300 से 400 लोग सवार थे, जबकि छोटी नाव पर लगभग 30 लोग सवार थे।
माल्टा की नौसेना के कई मालवाहक पोत, इटली के तटरक्षक बल और नौसेना के साथ मिलकर तलाशी अभियान में जुटे हैं।