पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूक्रेन की सीमा के पास रूसी टोही सैनिकों का अभ्यास

यूक्रेन की सीमा के निकट रूस के 2000 टोही सैनिकों का अभ्यास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्को। रूस के दो हजार टोही सैनिकों का देश के दक्षिणी सैनिक जिले में सैनिक अभ्यास शुरू हो गया है। दक्षिणी रूस के इस सैनिक जिले का कुछ भाग यूक्रेन की सीमा के निकट हैं।
रूस ने अपना सैनिक अभ्यास ऐसे समय किया है, जब यूक्रेन के संकट पर विचार के लिए बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में शिखर बैठक होने जा रही है। इस बैठक में फ्रांस, जर्मनी, रूस और यूक्रेन भाग ले रहे हैं। इस बैठक में भाग लेने वाले नेता यूक्रेन की लड़ाई खत्म करने पर विचार करने वाले हैं।