पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hundreds Passengers Fall Ill On Cruise Ship

रॉयल कैरेबियन क्रूज पर बीमार पड़े 300 लोग, चालक दल के 22 सदस्य भी शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाशिंगटन। रॉयल कैरिबियन क्रूज शिप पर चालक दल के सदस्यों समेत 300 लोग बीमार पड़ गए हैं। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत है। सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने बताया कि बीमार पड़ने वालों में 281 यात्री और 22 चालक दल के सदस्य हैं। जहाज पर कुल तीन हजार 50 यात्री और एक हजार 165 चालक दल के सदस्य हैं। जहाज 21 जुलाई को न्यू जर्सी से रवाना हुआ था।
सीडीसी के मुताबिक अभी तक बीमारी के कारण का पता नहीं चल सका है। केंद्र ने बताया कि अमेरिका के वर्जिन आइलैंड पहुंचने पर एक पर्यावरण सुरक्षा अधिकारी और एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ को जहाज पर भेजा जाएगा जो बीमारी के कारण का पता लगाएंगे और इलाज करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।