पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Imran Khan: Cricketer, Playboy And Now A Political Spoiler

इमरान खान: प्लेव्बॉय, क्रिकेटर और अब पाकिस्तान में राजनीतिक खेल बिगाड़ने वाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान में 11 मई को चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टियों को चुनाव प्रचार थम चुका है। देश में हुए हेराल्ड सर्वे के मुताबिक, नवाज शरीफ की पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, जरदारी की पीपीपी को दूसरी बड़ी पार्टी होगी। इस सर्वे में इमरान खान को बढ़त लिए हुए दिखाया है।
पाकिस्तानी आवाम में इमरान को लेकर काफी लहर देखी जा रही है। पंजाब में उनके जलसों में भीड़ देखते ही बनती थी। दो दिन पहले चुनावी सभा के दौरान वे लिफ्टर से गिर कर चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में बिस्तर से लोगों को भाषण दिया। जानकारों के मुताबिक, चोटिल होने का फायदा इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ को मिल सकता हैं।
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान के राजनीतिक सफर में यह मुकाम यूं ही नहीं आया। पाकिस्तान को 1992 में क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले इस जुझारू खिलाड़ी को पूजा जाना लगा था। लेकिन जब बात राजनीति की आती तो जनता का प्यार नहीं मिलता। 1996 में इमरान ने देश में राजनीतिक भविष्य तलाश करने के लिए खुद की पार्टी तहरीके इंसाफ बनाई। इमरान की छवि हमेशा प्लेव्बॉय की रही है, बेहद हैंडसम होने के कारण लड़कियां उनके इर्दगिर्द घूमती रहती थीं।

(अंदर की स्लाइड में देखें इमरान खान का क्रिकेट से राजनीति तक का करियर )