इस्लामाबाद. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता इमरान खान दोबारा नवाज शरीफ सरकार से बातचीत को तैयार हो गए हैं। बातचीत किन-किन मुद्दों पर यह होगी, यह सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
पाकिस्तान के योजना व विकास मंत्री एहसान इकबाल ने रविवार को बताया बिंदु सार्वजनिक होने से अटकलों को बढ़ावा मिलता है। सरकार चार महीने से चल रहे राजनीतिक संकट को खत्म करने के प्रति गंभीर है। इमरान से भी उत्तेजक भाषण न देने के लिए कहा गया है।