पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इमरान खान की सेहत को लेकर दुआएं मांग रहे क्रिकेटर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के एक चुनावी रैली के दौरान चोटिल होने की खबरों के बाद संपूर्ण क्रिकेट जगत इमरान की सेहत को लेकर दुआएं कर रहा है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी और पूर्व खिलाड़ी इंजमाम उल हक ने अस्पताल जाकर इमरान के हालचाल की जानकारी ली। पूर्व टेस्ट कप्तान को मंगलवार चुनावी रैली के दौरान गिरने से सिर और पीठ में गहरी चोटें आई थी।
इमरान के सिर की चोटें गंभीर बताई जा रही हैं तथा उनके सिर में कई टांके भी आए हैं। खिलाड़ी से नेता बने इमरान के चोटिल होने के बाद संपूर्ण क्रिकेट जगत उनकी सेहत को लेकर ङ्क्षचतित है और सोशल नेटवìकग साइट के जरिए उन्हें संदेश भेज रहे हैं। आफरीदी ने इमरान से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मैं लाहौर में था तो मेरा उनसे मिलना जरूरी था। वे आज भी उतने ही विनम्र हैं जितने पहले थे।
मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। इस बीच वसीम अकरम ने भी पूर्व कप्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिता जताई। उन्होंने कहा, ‘मैं यह खबर सुनकर चकित हूं। मैंने उनकी संस्था में फोन करके हालचाल लिया। मुझे खुशी है कि वे ठीक हैं।’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद ने भी इमरान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जबकि पूर्व वेस्टइंडीज बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने भी ट्विटर के जरिए इमरान के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। (अंदर की स्लाइड में देखें)